Edited By Radhika,Updated: 09 Apr, 2024 06:03 PM
Hyundai ने 2024 मॉडल के लिए Ioniq 5 को अपडेट किया है। कंपनी ने इस ईवी में नए कलर ऑप्शन दिए हैं। Ioniq 5 वर्तमान में मिडनाइट ब्लैक पर्ल, ऑप्टिक व्हाइट और ग्रेविटी गोल्ड मैट के अलावा नए टाइटन ग्रे बाहरी रंग में उपलब्ध है।
ऑटो डेस्क: Hyundai ने 2024 मॉडल के लिए Ioniq 5 को अपडेट किया है। कंपनी ने इस ईवी में नए कलर ऑप्शन दिए हैं। Ioniq 5 वर्तमान में मिडनाइट ब्लैक पर्ल, ऑप्टिक व्हाइट और ग्रेविटी गोल्ड मैट के अलावा नए टाइटन ग्रे बाहरी रंग में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन- डार्क पर्पल ग्रे और ओब्सीडियन ब्लैक जोड़ा है।
फीचर्स की बात करें तो Ioniq 5 में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्वचालित हेडलैम्प और 2 ADAS जैसी सुविधाएं दी हैं।