फेमस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट वियोला पासिफे, 4.22 करोड़ रुपए है कीमत

Edited By Updated: 16 Feb, 2024 03:16 PM

instagram influencer buys india s first lamborghini urus performant viola pasife

लेम्बोर्गिनी उरुस भारत में कई सारे कई सारी मशहूर हस्तियां व्यापारियों और अमीर लोगों की पहली पसंद है। इसे देश में 2022 में पेश किया गया था। इसके अलावा लेम्बोर्गिनी वियोला पासिफ़े परफॉर्मेंट को भी अपना पहला ग्राहक मिल गया है।

ऑटो डेस्क: लेम्बोर्गिनी उरुस भारत में कई सारे कई सारी मशहूर हस्तियां व्यापारियों और अमीर लोगों की पहली पसंद है। इसे देश में 2022 में पेश किया गया था। इसके अलावा लेम्बोर्गिनी वियोला पासिफ़े परफॉर्मेंट को भी अपना पहला ग्राहक मिल गया है। इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर को इस नए मॉडल की डिलीवरी लेते हुए देखा गया है। डिलीवरी का वीडियो कीर्ति सिंह रहेजा और उनके पति रोहित रहेजा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। ये दोनों इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं। इन्होंने इसे बैंगनी कलर में खरीदा है।  

<

>

लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट, उरुस का एक नया एडिशन है, जो मौजूदा एडिशन से ज़्यादा पावरफुल है। एसयूवी में अन्य कॉस्मेटिक बदलाव भी हैं। फ्रंट में अग्रेसिव लुक में बंपर, नए अलॉय व्हील्स दिए हैं।

लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट के समान 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो, वी8 इंजन दिया है जो 666 पीएस और 850 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। परफॉर्मेंट वर्जन पुराने वर्जन की तुलना में 16 पीएस ज्यादा पावर जेनरेट करता है। हालाँकि, टॉर्क के आंकड़े वही रहते हैं। इंजन को ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा है, और बिजली सभी चार पहियों पर भेजी जाती है।

PunjabKesari

यह एसयूवी 3.3 सेकेंड में 0-100  किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 303 किमी/घंटा है। बिल्कुल नई लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट की कीमत 4.22 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होती है। वहीं अगर आप इसे कस्टमाइज़ करवाते हैं, तो कीमत में इज़ाफा हो सकता है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!