नेपाल के एयरपोर्ट पर पहुंचे सोने के तस्कर, भारतीय नागरिक समेत दो गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 04:37 PM

indian national arrested with gold at tia in nepal

नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने भारतीय नागरिक समेत दो लोगों को अवैध सोना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोहा से पहुंचे मोहम्मद चेरा थोडी के सामान से 536 ग्राम सोना मिला, जबकि अनीश अंसारी के पास 69.6 ग्राम सोना बरामद हुआ। कुल...

Kathmandu: नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को आधा किलोग्राम से अधिक अवैध सोना रखने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पीछा करने के बाद काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र से 42 वर्षीय मोहम्मद चेरा थोडी को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने बताया कि थोडी कतर एयरवेज के विमान में सवार होकर दोहा से नेपाल पहुंचा था और सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके सामान से 536 ग्राम अवैध सोना बरामद किया। इस बीच, पुलिस ने नेपाल के बारा जिले की पचरौता नगरपालिका के निवासी 32 वर्षीय अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अंसारी भी उसी विमान में सवार था और वह बिना किसी वैध दस्तावेज के 69.6 ग्राम सोना लेकर पहुंचा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!