24 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी Lamborghini Urus Performante

Edited By Updated: 11 Nov, 2022 12:30 PM

lamborghini urus performante to be launched in india on november 24

लैंबॉर्गिनी 24 नवंबर को भारत में अपनी हाई- परफार्मेंस एसयूवी, उरुस परफॉर्मेंट के नए एडिशन को पेश करने वाली है। वही इससे पहले इसे साल अगस्त में ग्लोबल लेवल पेश किया था। ग्लोबल लेवल पेश की गई लैंबॉर्गिनी उरुस में नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट और रियर...

ऑटो डेस्क:  लैंबॉर्गिनी 24 नवंबर को भारत में अपनी हाई- परफार्मेंस एसयूवी, उरुस परफॉर्मेंट के नए एडिशन को पेश करने वाली है।  इससे पहले इस एसयूवी को अगस्त में ग्लोबल लेवल पेश किया था। ग्लोबल लेवल पेश की गई लैंबॉर्गिनी उरुस में नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है।

PunjabKesari

 बात इंजन की करें तो उरुस परफॉर्मेंट में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी8 यूनिट इंजन दिया गया है। यह इंजन 657 Bhp और 850 Nm का टॉर्के जेनरेट कर सकता है। इसकी स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि  केवल  3.3 सेकंड के 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 306 kmph की है।

लॉन्च होने के बाद उरुस का मुकाबला भारत में ऑडी आरएसक्यू8, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707, पोर्श केयेन टर्बो जीटी और मासेराती लेवांटे ट्रोफियो से होगा। इसके अलावा हाल  ही में अनवील हुई  Ferrari Purosangue को भी टक्कर देगी।

<>

 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!