Edited By Radhika,Updated: 17 Dec, 2025 06:14 PM

पीएम मोदी एक लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं। अपनी लोकप्रियता के साथ- साथ वे दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले राजनेता भी बन गए हैं।
नेशनल डेस्क: पीएम मोदी एक लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं। अपनी लोकप्रियता के साथ- साथ वे दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले राजनेता भी बन गए हैं। 17 दिसंबर 2025 को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से नवाजे जाने के साथ ही उनके खाते में कुल 28 अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान जुड़ गए हैं। पिछले 11 वर्षों में 27 से अधिक देशों ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित कर भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को स्वीकार किया है।
<
>
इथियोपिया के पीएम ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद द्वारा मंगलवार को उनके देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि पीएम मोदी अब दुनिया के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें 11 वर्षों के कार्यकाल में 28 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं ।
<
>
इन सम्मानों की कड़ी में वर्ष 2025 विशेष रहा है, जिसमें इथियोपिया के अलावा नामीबिया, ब्राजील, घाना और श्रीलंका जैसे देशों ने भी उन्हें सर्वोच्च गौरव प्रदान किया है। ये पुरस्कार भारत की मजबूत विदेश नीति, वैश्विक शांति में योगदान और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिए गए हैं।
PM मोदी को मिले सम्मानों की पूरी लिस्ट (2014-2025)
