Mahindra XUV300 TurboSport को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने कीमत में किया 43,000 रुपये का इजाफा

Edited By Parminder Kaur,Updated: 11 May, 2023 10:13 AM

mahindra xuv300 turbosport price hike

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV300 TurboSport वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। वेरिएंट्स के आधार पर ये कार 43,000 रुपये तक महंगी हो गई है। Mahindra XUV300 TurboSport को तीन ट्रिम्स - W6, W8 और W8 (O) में पेश किया गया है। इस कार की कीमत अब 10.71 लाख...

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV300 TurboSport वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। वेरिएंट्स के आधार पर ये कार 43,000 रुपये तक महंगी हो गई है। Mahindra XUV300 TurboSport को तीन ट्रिम्स - W6, W8 और W8 (O) में पेश किया गया है। इस कार की कीमत अब 10.71 लाख से शुरू होकर 13.30 लाख तक जाती है।


वेरिएंट्स के आधार पर कितनी हुई बढ़ोतरी

PunjabKesari
Mahindra XUV300 TurboSport W8 TGDi डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत में 34,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। W8 (O) TGDi वेरिएंट की कीमत में सबसे अधिक 43,000 रुपये का इजाफा किया गया है और W8 (O) TGDI डुअल-टोन की कीमत में 40,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 


फीचर्स

PunjabKesari
Mahindra XUV300 TurboSport में डबल किक डाउन शिफ्ट, एडवांस क्रीप फंक्शन,सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 


मुकाबला

PunjabKesari
Mahindra XUV300 TurboSport भारतीय बाजार में Hyundai Venue N Line को टक्कर देती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!