शख्स ने जुगाड़ से तैयार की अनोखी बुलेट, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Edited By Updated: 22 Dec, 2022 05:37 PM

man did amazing jugaad to converted bullet into cycle

भारतीय लोग काफी जुगाड़ू होते है और अक्सर कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बुलेट तैयार की है, जिसे चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती।

ऑटो डेस्क. भारतीय लोग काफी जुगाड़ू होते है और अक्सर कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बुलेट तैयार की है, जिसे चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती।

PunjabKesari
वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक शख्स बुलेट चला रहा है, जिसे वह पैडल मारकर चला रहा है। जैसे लोग साइकिल को पैडल मारकर चलाते हैं। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि शख्स की बुलेट का ऊपरी हिस्सा तो बुलेट का है, लेकिन नीचे का बीच वाला पार्ट साइकिल का है। शख्स ने जुगाड़ से साइकिल और बुलेट के पुर्जों को मिलाकर ये अनोखी बुलेट साइकिल तैयार की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें  इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Prince Raj नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अबतक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!