Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 May, 2026 11:48 AM

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 583.48 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़कर 75,192.46 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 238.45 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,651.95 अंक पर पहुंच गया।
मुंबईः घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 708.28 अंक या 0.95 प्रतिशत चढ़कर 75,317.26 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 254.15 अंक या 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,668.60 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, सन फार्मास्यूटिकल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,703.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,869.05 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 49.74 अंक और निफ्टी 33.05 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को मुख्य तौर पर बढ़त के साथ बंद हुए थे।