अमेरिका ने ईरान संकट पर चीन से मांगी मदद ! ट्रंप से अलग दिखे रुबियो के सुर, बोले- युद्ध खत्म करवाने में सक्रिय भूमिका निभाएं जिनपिंग

Edited By Updated: 14 May, 2026 12:24 PM

us will urge china to play a more active role in resolving iran crisis rubio

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को “बेहतर से बेहतर” बनाने की बात कही। ईरान युद्ध, व्यापार और वैश्विक तनाव के बीच हुई इस बैठक में अमेरिका ने चीन से पश्चिम एशिया संकट...

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिन के दौरे पर बीजिंग पहुंचे, जहां गुरुवार को उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक हुई। अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि वह ईरान युद्ध संकट को लेकर चीन से बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान की गतिविधियां एशिया की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं और चीन को तेहरान पर दबाव डालना चाहिए। 

 

सूत्रों के मुताबिक ट्रंप इस यात्रा के दौरान चीन से ईरान युद्ध को खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभाने की अपील कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध तीसरे महीने में पहुंच चुका है और अस्थायी युद्धविराम के बावजूद तनाव बना हुआ है।   अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जो ट्रंप के साथ बीजिंग पहुंचे हैं, ने कहा कि ईरान संकट एशिया की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि चीन को ईरान को पीछे हटने के लिए राजी करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

  

रुबियो के बयान ट्रंप की पहले की टिप्पणी से अलग नजर आए। ट्रंप ने बीजिंग रवाना होने से पहले कहा था कि अमेरिका को ईरान मामले में किसी की मदद की जरूरत नहीं है और अमेरिका “किसी भी तरह जीत जाएगा।” हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह जिनपिंग से ईरान पर लंबी बातचीत करेंगे।विशेषज्ञों का मानना है कि चीन ईरान को बातचीत की मेज पर लौटने के लिए कह सकता है, लेकिन वह तेहरान से अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंध तोड़ने को तैयार नहीं होगा। चीन ईरान को पश्चिम एशिया में अमेरिका के प्रभाव के खिलाफ अहम साझेदार मानता है।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!