Edited By Parminder Kaur,Updated: 23 Dec, 2023 09:55 AM

मर्सिडीज-बेंज 8 जनवरी, 2024 को अपनी GLS फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। इस गाड़ी में नए फीचर्स के साथ एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेगा। मर्सिडीज-बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट की कीमत 1.5 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास होगी।
ऑटो डेस्क. मर्सिडीज-बेंज 8 जनवरी, 2024 को अपनी GLS फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। इस गाड़ी में नए फीचर्स के साथ एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेगा। मर्सिडीज-बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट की कीमत 1.5 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास होगी।
पावरट्रेन

Mercedes-Benz GLS में 3.0 लीटर इंजन दिया जा सकता है। इसे 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।
इंटीरियर

इसके केबिन में अपडेटेड इंफोटेनमेंट मिलेगा, जो 3 अलग-अलग डिस्प्ले मोड- क्लासिक, स्पोर्टी और डिस्क्रीट के साथ MBUX के लेटेस्ट वर्जन पर चलेगा। इसके अलावा Mercedes-Benz GLS में नया 'ऑफ-रोड' मोड जोड़ा गया है, जो 360-डिग्री कैमरे से सामने के दृश्यों को स्क्रीन पर भेजेगा।