31.99 लाख की  कीमत पर MG Motors ने लॉन्च किया Gloster का नया वेरिएंट, जानें क्या है खास नई Gloster में

Edited By Akash sikarwar,Updated: 31 Aug, 2022 12:48 PM

mg motors launched a new variant of the gloster at a price of rs 31 99 lakh

MG Motors India ने बुधवार (31अगस्त)को अपनी पापुलर SUV Gloster के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की कीमत 31.99 लाख से लेकर 40.77 लाख रुपए तक जाती है। अपडेटेट Gloster मार्केट में 6 औऱ 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध करवाई गई है।

ऑटो डेस्क: MG Motors India ने बुधवार (31अगस्त)को अपनी पापुलर SUV Gloster के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की कीमत 31.99 लाख से लेकर 40.77 लाख रुपए तक जाती है। अपडेटेट Gloster मार्केट में 6 औऱ 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध करवाई गई है। इसी के साथ इसमें 3 ट्रिम ऑप्शन-sharp, super savvy भी मिलने वाले हैं।

2022 MG Gloster (Photo: MG Motor)

2022 MG Gloster एक्सटीरियर-

आउटगोइंग मॉडल की तुलना में नई ग्लास्टर को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया गया है। लेकिन ज़्यादा बदलाव इसके इंटीरियर में किए गए हैं। जबकि इंटीरियर में नए डिज़ाइन किए हुए डुअल-टोन अलॉय स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

PunjabKesari

2022 MG Gloster इंटीरियर-

वहीं अगर इंटीरियर अपडेट्स की बात करें तो इसमें i-smart टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, शार्टपीडिया न्यूज़ ऐप और गाना ऐप और 75 से ज़्यादा क्नेक्टिड कार फीचर्स शामिल किए गए हैं। कार के केबिन में 12 स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम भी जोड़ा गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल पेनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरुफ, ड्राइवर सीट मसाज और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसी के साख सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें ADAS फीचर्स औऱ 30 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

PunjabKesari

कलर ऑप्शंस-

2022 एमजी ग्लास्टर में 4 कलल ऑप्शंस- Deep golden, Meta black, Metal Ash, Warm White में अवेलेबल होगी।

पावरट्रेन ऑप्शन-

अपडेटेड ग्लास्टर में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। और इसे 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है। साथ ही बता दें इसके  पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।  

राइवल्स-

2022 ग्लास्टर मार्केट में मौजूद Jeep Meridian, Toyota Fortuner, Skoda kodiaq और Mahindra Alturas G4 को टक्कर देगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!