नए गोल्डन कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगी नई महिंद्रा थार

Edited By Updated: 03 Jan, 2023 06:05 PM

new mahindra thar will be available in new golden color option

Mahindra ने कुछ समय पहले ये ऐलान किया था कि कंपनी 2023 में 2WD Thar को लॉन्च करने वाली है। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस नई ऑफ-रोडर को नए कलर ऑप्शन और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

ऑटो डेस्क: Mahindra ने कुछ समय पहले ये ऐलान किया था कि कंपनी 2023 में 2WD Thar को लॉन्च करने वाली है। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस नई ऑफ-रोडर को नए कलर ऑप्शन और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में इसे नई गोल्डन कलर शेड में देखा गया है। वर्तमान में यह कलर XUV300 में उपलब्ध है।  

PunjabKesari

इसके अलावा कलर ऑप्शन को लेकर अनुमान है कि इसमें मौजूदा थार कलर ऑप्शन के अलावा नया कॉपर रंग और सफेद रंग भी पेश किया जा सकता है। ये नए रंग थार के 4WD वर्जन में भी देखने को मिल सकते हैं।

पॉवरट्रेन को लेकर उम्मीद है कि इसमें अपडेटेड इंजन दिया जाएगा,जो 150PS की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा और ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। लॉन्चिंग को लेकर उम्मीद है कि इसे 26 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत मौजूदा थार के मुकाबले 1 लाख रुपए ज्यादा होगी।   

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!