आने वाले दिनों टाटा मोटर्स लॉन्च करने वाली है ये मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 01 Dec, 2023 01:33 PM

tata motors is going to launch these s in the coming days

Tata Motors अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। कंपनी आने वाले दिनों में कई सारे नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। नए लॉन्च में CNG और ICE और इलेक्ट्रिक मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

ऑटो डेस्क: Tata Motors अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। कंपनी आने वाले दिनों में कई सारे नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। नए लॉन्च में CNG और ICE और इलेक्ट्रिक मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि कौन से मॉडल हो सकते हैं-

टाटा पंच ईवी-

पंच ईवी वर्तमान में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वर्जन में अवेलेबल है। कहा जा रहा है कि अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि 2024 में ये मार्केट में जगह लेगी।

टाटा कर्व ईवी-   

टाटा कर्व ईवी टाटा मोटर्स के X1 प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी और इसमें बदलाव किए जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इस ईवी से 400 से 500 किमी की रेंज हासिल हो सकती है।

PunjabKesari

टाटा हैरियर ईवी-

हैरियर ईवी को ऑटो एक्सपो 2023 में अनवील किया गया था। कार निर्माता के अनुसार इसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। डिज़ाइन को लेकर उम्मीद है कि एसयूवी के कंपेरिज़न में ईवी मॉडल में कुछ चेंज हो सकते हैं।

PunjabKesari

टाटा अल्ट्रोज़ ईवी-

अल्ट्रोज़ ईवी कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो 2023 में अनवील किया गया था। यह टियागो के बाद पेश की जाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक हैचबैक होगी। उम्मीद है कि इसमें ज़िप्ट्रॉन टेक्नॉलाजी दी जाएगी और लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा।

टाटा अल्ट्रोज़ रेसर-

टाटा अल्ट्रोज़ रेसर को भी ऑटो एक्सपो 2023 में अनवील किया गया था। इसमें 1.2 लीटर टर्बोचाजर्ड पेट्रोल इंजन दिया मिलेगा, जो 120 बीएचपी और 170 एनएम जेनरेट करता है।  

टाटा नेक्सॉन सीएनजी-

नेक्सॉन एसयूवी कंपनी की काफी ज़्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। अब कंपनी इसके सीएनजी वर्जन को लाने वाली है। निर्माता ने हाल ही में पंच के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च किया है।

टाटा सिएरा ईवी-

टाटा सिएरा ईवी को 2020 ऑटो एक्सपो में अनवील किया गया था। उम्मीद है कि इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!