जनवरी 2022 में भारत में सबसे ज्यादा सेल हुए ये दोपहिया वाहन

Edited By Akash sikarwar,Updated: 19 Feb, 2022 01:24 PM

these two wheelers sold the most in india in january 2022

पिछले साल भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सेल के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में दो-पहिया वाहनों की सेल की तो यह ग्राफ जनवरी 2022 में बढता हुआ दिखाई देता दे रहा है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों के...

ऑटो डेस्क: पिछले साल भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सेल के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में दो-पहिया वाहनों की सेल की तो यह ग्राफ जनवरी 2022 में बढता हुआ दिखाई देता दे रहा है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों के मामले में हीरो स्प्लेंडर नंबर वन पर रहा, जबकि होंडा एक्टिवा दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा जानते हैं कि और कौन से दो-पहिया वाहन शामिल हैं इस लिस्ट में-

PunjabKesari

Hero Splendor: दो पहिया वाहनों की सेल में हीरो स्प्लेंडर नंबर एक पर रही और यह जनवरी 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बन गया है। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने स्प्लेंडर की 2, 08,263 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जबकि जनवरी 2021 में यूनिट्स यूनिट्स की बिक्री की थी।

PunjabKesari

Honda Activa: लिस्ट में दूसरा नाम आता है होंडा एक्टिवा का। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर जनवरी 2022 में 1, 43,234 यूनिट्स की सेल की गई। जोकि जनवरी 2021 में हुई सेल के मामले में 32.3% कम है। लेकिन इसी के साथ दो-पहिया वाहनों की लिस्ट में सेकेंड पोज़िशन हासिल की है।

PunjabKesari

Honda CB Shine: एक्टिवा के बाद, Honda शाइन रेंज पिछले महीने की टॉप सेलिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। कंपनी ने पिछले महीने शाइन रेंज की 1, 05,159 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।

Hero HF Deluxe: हीरो शाइन के बाद अगला नाम आता है हीरो एचएफ डीलक्स का। एचएफ डीलक्स ने 85,926 यूनिट्स की सेल करके चौथा स्थान हासिल किया है। हालांकि जनवरी 2021 में हुई सेल के मुकाबले में कम है।  

PunjabKesari

Bajaj Pulsar: बजाज ऑटो पिछले महीने पल्सर बाइक की 66,839 यूनिट बेचने में कामयाब रही। और इसी के साथ लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है। इन दो-पहिया वाहनो के अलावा इस लिस्ट में बजाज प्लेटिना, टीवीएस जुपिटर, सुजुकी एक्सेस, टीवीएस एक्सएल100 और होंडा डियो का नाम भी शामिल है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!