Edited By ,Updated: 08 May, 2016 12:10 PM
बिहार के गया जिले में एक कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गत देर रात की है। इस हत्या का आरोप जे.डी.यू. की एम.एल.सी. मनोरमा देवी के बेटे और मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड पर आरोप लगा है।
गया: बिहार के गया जिले में एक कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गत देर रात की है। इस हत्या का आरोप जे.डी.यू. की एम.एल.सी. मनोरमा देवी के बेटे और मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड पर आरोप लगा है। पुलिस ने विधायक के पति को हिरासत में लिया है। देर रात गया के पाइप कारोबारी का बेटा आदित्य बोधगया से लौट रहा था कि तभी रास्ते में लैंड रोवर गाड़ी में सवार लोगों की गाड़ी को उसने ओवरटेक करने की कोशिश की बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सूत्रों के मुताबिक लैड रोवर में सवार बदमाशों ने पहले तो स्विफ्ट गाड़ी रुकवाई फिर कार में सवार छात्रों से माफी मंगवाने के बाद उन्हें जाने को कह दिया लेकिन उन्होंने पीछे से कार पर गोली चला दी जिसमें स्विफ्ट की पिछली सीट पर बैठे बारहवीं के छात्र आदित्य की मौत हो गई। घटना का आरोप जेडीयू की एम.एल.सी. मनोरमा देवी के बेटे और मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड पर आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने विधायक के पति को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।