पश्चिम बंगाल में कट मनी, गुंडा तथा माफिया राज

Edited By ,Updated: 21 Mar, 2021 04:34 AM

cut money gunda and mafia raj in west bengal

कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं तथा पश्चिम बंगाल में 6 वर्ष के लिए पार्टी के आब्जर्वर हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के उत्थान के लिए उन्हें प्रमुख रचनाकार माना जाता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा

कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं तथा पश्चिम बंगाल में 6 वर्ष के लिए पार्टी के आब्जर्वर हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के उत्थान के लिए उन्हें प्रमुख रचनाकार माना जाता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं तथा चुनौतियों के बारे में कैलाश ने बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में भाजपा अपनी सरकार  बनाने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल के लोग दो सरकारें चुनने को तैयार हैं। एक केंद्र में तथा दूसरी राज्य में। 

इस राज्य के लोग जागरूक हैं कि  केंद्र तथा राज्य में 2 प्रकार के अलग-अलग नेतृत्व माडल हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व है जिनकी छत्रछाया में पिछले 6 वर्षों से एक भी मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं पाया गया। केंद्र की स्कीमें लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं और उसमें पारदर्शिता भी है। इन स्कीमों को लागू करने में यहां कोई बिचौलिया नहीं है। पारदर्शिता को कायम रखा गया है। दूसरी ओर ममता सरकार की स्कीमें भ्रष्टाचार से भरी हुई हैं। राज्य में चारों तरफ कट मनी व्यवस्था व्याप्त है। 

जब उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा किस तरह एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर सकती है तो इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 17 प्रतिशत मत हासिल हुए। इससे यह बात जहन में आई कि राज्य के लोग भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं जो ममता के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। उसके बाद ही हमने अनेकों बार मुहिम चलाई और लोगों से एक मिस्ड काल के माध्यम से जुडऩा चाहा।

सूचियों को जांचा गया तथा ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को हम जोड़ते गए। 2018 के पंचायती चुनाव में लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई और उनके मत देने के अधिकार को छीन लिया गया। 2019 के लोकसभा चुनावों में लोगों का गुस्सा उस समय फूटा जब भाजपा ने 42 में से 18 सीटें जीतीं। 

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि राज्य में पूरे विकास कार्यों का श्रेय उनकी पार्टी को जाता है। इसके बारे में बोलते हुए कैलाश ने कहा कि आप किस प्रकार के विकास कार्यों की बात करते हैं? क्या ममता एक भी प्रमाण दे सकती है कि उसने राज्य में कौन-सा विकास कार्य किया? पिछले 2 कार्यकालों के बारे में सरकार अपनी उपलब्धियां ही नहीं गिना सकती। 

विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा पश्चिम बंगाल ने आध्यात्म के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। चैतन्य महाप्रभु तथा रामकृष्ण परमहंस के नाम उल्लेखनीय हैं। नौकरशाह तथा पुलिस  का राजनीतिकरण भी हुआ है। अपराधियों, गुंडों तथा माफिया के साथ हाथ मिलाया जाता है। पिछले 10 वर्षों के दौरान कट मनी राज, गुंडा राज तथा माफिया राज व्याप्त है। हमें एक बात ध्यान में रखनी होगी कि पश्चिम बंगाल एक सरहदी राज्य है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भी है। एक बड़ा खतरा अवैध घुसपैठ से भी है। यहां पर एक बड़ा प्रमाण यह है कि अवैध स्मगलिंग अभी भी जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जब एक दरिया समुद्र में मिलता है तो वह अपनी पहचान खो देता है और समुद्र का हिस्सा बन जाता है।

भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है, तथा जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और इसका हिस्सा बन रहे हैं वे लोग पार्टी में अपना योगदान दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस में मुकुल दा दूसरे महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। जब उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया था। शुरूआती दिनों में वे पहली पंक्ति की बजाय दूसरी पंक्ति में बैठते थे। भाजपा से जुडऩे वाले अन्य नेताओं की कहानी भी यही बताती है। सिंगूर से ममता द्वारा टाटा को भगाने के बाद किसी भी उद्योगपति ने राज्य में निवेश करने की हिम्मत नहीं की।-शिव सहाय सिंह

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!