हमें आधार पर भरोसा नहीं है...!

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 04:17 AM

we don t trust aadhaar

आधार के लिए मेरी फोटो खींच रहे व्यक्ति ने कहा, ‘‘बिल्कुल सामने देखिए।’’ मैं पहले ही लाइन में लग चुका था, अपना पता दे चुका था और मशीन पर अपनी दसों उंगलियों के निशान भी दे चुका था। अब वह मेरी दोनों आंखों को ध्यान से देखना चाहता था। मैंने उससे पूछा,...

आधार के लिए मेरी फोटो खींच रहे व्यक्ति ने कहा, ‘‘बिल्कुल सामने देखिए।’’ मैं पहले ही लाइन में लग चुका था, अपना पता दे चुका था और मशीन पर अपनी दसों उंगलियों के निशान भी दे चुका था। अब वह मेरी दोनों आंखों को ध्यान से देखना चाहता था। मैंने उससे पूछा, ‘‘इतना सब करने के बाद, क्या सरकार को पता चल जाएगा कि मैं कौन हूं?’’

उसने कहा, ‘‘बिल्कुल सर! अगला!’’
मैं यह सोचकर घर चला गया कि मामला सुलझ गया है। कई सालों बाद, जब चुनाव का समय नजदीक आया, तो मैं यह पक्का करने के लिए एक और लाइन में खड़ा हो गया कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। मैंने अपना आधार कार्ड निकाला। मुझे लगा जैसे अधिकारी कह रहा हो, ‘‘इससे पता चलता है कि आप कौन हैं। लेकिन वोटर लिस्ट के लिए, हमें यह भी साबित करना होगा कि आप भारत के नागरिक हैं।’’मैंने एक शरारती मुस्कान के साथ उससे कहा, ‘‘उम्मीद है कि आप मेरे कपड़ों को देखकर मुझे नहीं परखेंगे।’’मेरा नाम लिस्ट में आ गया और मुझे लगा कि अब मैं आराम से बैठ सकता हूं। तभी केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लाभाॢथयों की पहचान के लिए वोटर आई.डी. और बायोमैट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 

कुछ दिनों बाद, उन्होंने साफ किया कि आधार का भी इस्तेमाल होगा। मुझे लगा जैसे मैं फिर से उसी काऊंटर पर खड़ा हूं। मैंने पूछा, ‘‘आपको कौन-सा कार्ड चाहिए?’’ क्लर्क ने कहा, ‘‘दोनों दे दीजिए। एक-दूसरे की पुष्टि हो जाएगी।’’ एक समय था जब मैं अपना पासपोर्ट लेकर किसी दफ्तर जाता था और उम्मीद करता था कि मेरा काम हो जाएगा। फिर मुझे पैन कार्ड साथ रखना पड़ा। फिर वोटर आई.डी. और फिर आधार कार्ड। आजकल जब काऊंटर पर कोई पूछता है, ‘‘क्या मैं आपकी कोई पहचान देख सकता हूं?’’ तो मैं पूछता हूं, ‘‘आपके पास कितना समय है?’’ लेकिन असल में मैं यह पूछना चाहता हूं-अगर कोई व्यक्ति सिस्टम के अंदर किसी को पैसे देकर फर्जी कागजातों पर कार्ड बनवा सकता है, तो फिर उस इंसान को वापस लाइन में क्यों भेजा जा रहा है, जिसने कोई पैसा नहीं दिया और अपना असली पता दिया है? अधिकारी कहते हैं, ‘‘सर, हमें शक है कि कुछ कार्ड गलत तरीके से जारी किए गए हैं।’’ मैंने पूछा, ‘‘क्या आपने उन लोगों से बात की है, जिन्होंने ये कार्ड जारी किए थे?’’ ‘‘जी बिल्कुल, सर। उन्होंने कहा है कि हम आपसे कोई दूसरा कार्ड लाने के लिए कहें।’’

सरकार खुद पर कब भरोसा करना शुरू करेगी? उसने मेरा पासपोर्ट जारी किया, मुझे ‘पैन’ दिया, मुझे वोटर लिस्ट में शामिल किया और मेरे ङ्क्षफगरपिं्रट लिए। अगर इसके बाद भी शक की कोई गुंजाइश बचती है, तो शायद मुझे प्रधानमंत्री को ही अपना गारंटर बनाकर साथ ले जाना चाहिए। प्रधानमंत्री काऊंटर पर जाकर कहेंगे, ‘‘गुड मॉॄनग। मैं इनकी गवाही देने आया हूं।’’ क्लर्क मेरी तरफ देखेगा, फिर प्रधानमंत्री की तरफ। वह पूछेगा, ‘‘और सर, आपकी गवाही कौन देगा?’’ प्रधानमंत्री कहेंगे, ‘‘मैं प्रधानमंत्री हूं।’’ क्लर्क जवाब देगा, ‘‘जी सर, मैं देख सकता हूं। लेकिन क्या आपके पास ऐसा कोई दस्तावेज है, जिस पर आपका मौजूदा पता लिखा हो?’’ फिर वह हमें एक-एक फॉर्म थमा देगा और लाइन के पीछे जाने का इशारा करेगा। प्रधानमंत्री मेरी तरफ मुड़कर कहेंगे, ‘‘तुमने मुझे पहले ही बता दिया होता।’’ ‘‘मैंने बताया था, सर। मैंने कहा था कि मैं अपना पैन कार्ड लाना पसंद करूंगा!’’-दूर की कौड़ी राबर्ट क्लीमैंट्स
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!