भारत में कभी चलता था 10 और 5 हजार का नोट, जानें देश में कब-कब हुई नोटबंदी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 May, 2023 01:47 PM

10 and 5 thousand notes used to run in india know when

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर दिया है। 30 सितंबर 2023 के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा। रिजर्व बैंक ने बैंकों को इसे जारी नहीं करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी ये लीगल टेंडर बना रहेगा। 2000 रुपए के नोट को साल 2016 में 1000...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर दिया है। 30 सितंबर 2023 के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा। रिजर्व बैंक ने बैंकों को इसे जारी नहीं करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी ये लीगल टेंडर बना रहेगा। 2000 रुपए के नोट को साल 2016 में 1000 रुपए और 500 रुपए के नोट को बंद करने के बाद जारी किया गया था। अब इसे सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है।

यह पहली या दूसरी बार नहीं है कि किसी भी नोट को चलन से बाहर कर दिया गया हो। इससे पहले भी कई बार लीगल टेंडर या चलन में मौजूद नोटों से जुड़े निर्णय लिए गए हैं।

कभी चलते थे 5000 और 10 हजार के नोट 

देश में कालेधन को समाप्त करने और अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद मोरारजी देसाई सरकार ने 1978 में नोटबंदी का फैसला लिया था। अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक, लोगों को उस दौरान बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मोरारजी सरकार ने बड़े नोटों को बंद कर दिया था। जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार ने 1000 रुपए, 5000 रुपए और 10 हजार रुपए की नोटबंदी की थी।

आजादी से पहले हुई थी नोटबंदी 

देश में पहली बार नोटबंदी आजादी से पहले ही कर दी गई थी। भारत के वायसराय और गर्वनर जनरल सर आर्चीबाल्ड ने 12 जनवरी 1946 को हाई करेंसी वाले बैंक नोटों का डिमोनेटाइज करने का आदेश दिया था। इसके 13 दिन बाद 26 जनवरी 12 बजे के बाद ब्रिटिश काल में जारी 500 रुपए, 1000 रुपए और 10000 रुपए के नोटों की वैधता खत्म की गई थी। इतिहासकारों के मुताबिक, व्यापारियों के विदेशों से मुनाफा की चोरी सरकार से कर रहे थे, जिस कारण सरकार ने 100 से ज्यादा के नोट को बंद कर दिया था।

1938 में छपे थे 10 हजार के नोट 

रिजर्व बैंक की ओर से 10 हजार रुपए के नोट छापे गए थे। इसके साथ ही 10 रुपए के नोट और 5 रुपए के नोट छापे गए थे। पहला पेपर नोट इसी साल 5 रुपए के छापे गए थे। 1946 में 1000 और 10 हजार रुपए के नोट बंद किए गए थे। फिर 1954 में 1000 और 5000 रुपए के नोट छापे गए। इसके बाद 5000 रुपए के नोट भी छापे गए और बाद में 1978 में इन दोनों को बंद कर दिया गया।

2016 में बंद हुए थे 500 और 1000 रुपए के नोट

मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद 2000 रुपए के नोट को जारी किया गया था। साथ ही 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे। काले धन के खिलाफ ये फैसला लिया गया था। उस दौरान नोट बदलने के लिए लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब 2000 रुपए को चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!