यूएई से 24 जून से बहाल होंगी एअर इंडिया की उड़ानें, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते किया गया था निलंबित

Edited By Updated: 24 Jun, 2021 12:36 AM

air india flights will be restored from uae from june 24

एअर इंडिया, संयुक्त अरब अमीरात से बृहस्पतिवार से अपनी उड़ानों का परिचालन बहाल करेगा। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण के

दुबईः एअर इंडिया, संयुक्त अरब अमीरात से बृहस्पतिवार से अपनी उड़ानों का परिचालन बहाल करेगा। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कुछ सप्ताह पहले यूएई ने भारत से आने वाली उड़ानें निलंबित कर दी थी। 

एअर इंडिया ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘24 जून 2021 को पूर्वाह्न 10 बजे से एअर इंडिया की उड़ानें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल एक से परिचालित होंगी। 24 जून या उसके बाद यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे दुबई टर्मिनल एक पर पहुंचें।'' इस बीच जानकारी दी गई कि दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें टर्मिनल दो से परिचालित होंगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!