Samsung इंडिया का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 में 36% घटकर 7,228 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 04:41 PM

samsung india s profit falls 36 to 7 228 crore in fy26

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 में 36 प्रतिशत घटकर 7,228.10 करोड़ रुपए रहा। सैमसंग की ओर से कंपनी पंजीयक (आरओसी) के पास दाखिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली

नई दिल्लीः उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 में 36 प्रतिशत घटकर 7,228.10 करोड़ रुपए रहा। सैमसंग की ओर से कंपनी पंजीयक (आरओसी) के पास दाखिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर के जरिये प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, हालांकि, कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 में 1.2 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपए हो गई। 

सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत आधार पर 1,11,183.40 करोड़ रुपए की परिचालन आय दर्ज की थी, जबकि उस वर्ष उसका मुनाफा 11,287.50 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल एकीकृत आय 1.14 लाख करोड़ रुपए रही। आरओसी में दाखिल दस्तावेजों को लेकर टिप्पणी मांगने के लिए सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स को भेजे गए ई-मेल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला था। 

सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स की कुल आय में सबसे बड़ा योगदान उसके मोबाइल फोन कारोबार का है। दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स समूह की यह कंपनी भारत में मोबाइल फोन, टैबलेट, टेलीविजन, घरेलू उपकरण और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है। कंपनी एक लाख करोड़ रुपए से अधिक कारोबार वाली उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण क्षेत्र की एकमात्र कंपनी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!