TCS और नील्सन के बीच हुआ बड़ा सौदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 04:41 PM

big deal between tcs and nielsen

देश की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) को टेलीविजन रेटिंग फर्म नीलसन से 2.25 अरब डॉलर का आउटसोर्सिंग ठेका मिला है। अक्तूबर में हुआ यह सौदा, नीलसन के साथ टी.सी.एस. के मौजूदा सहयोग का नवीकरण (रिन्यूवल) है।...

नई दिल्लीः देश की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) को टेलीविजन रेटिंग फर्म नीलसन से 2.25 अरब डॉलर का आउटसोर्सिंग ठेका मिला है। अक्तूबर में हुआ यह सौदा, नीलसन के साथ टी.सी.एस. के मौजूदा सहयोग का नवीकरण (रिन्यूवल) है। दोनों कंपनियों के बीच 2008 में 10 साल के लिए 1.2 अरब डॉलर का सौदा हुआ था, जिसे 2013 में बढ़ाकर 2.5 अरब डॉलर कर दिया गया था।

टीवी रेटिंग कंपनी ने नियामकीय जानकारी में कहा कि इस नए सौदे के तहत, करार की शर्तों को पांच साल के लिए बढ़ाया गया है जो कि 31 दिसंबर 2025 को खत्म होगी। इसमें 2025 तक हर तीन साल में नवीकरण का विकल्प शामिल है। इसमें कहा गया कि नीलसन टी.सी.एस. से समझौते की शेष अवधि में 2.25 अरब डॉलर की सेवाएं खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि मुंबई की टी.सी.एस. कंपनी नीलसन को सूचना प्रौद्योगिकी, बीपीओ, ग्राहक सेवा आउटसोर्सिंग प्रक्रिया, प्रबंधन विज्ञान, वैश्लेषिकी और वित्तीय योजना से जुड़ी पेशेवर सेवाएं प्रदान करती है।    
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!