ChatGPT Down: चैटजीपीटी डाउन, लाखों यूजर्स हुए परेशान

Edited By Updated: 10 Jun, 2025 05:25 PM

chatgpt down chatgpt down millions of users troubled

ओपनएआई का एआई चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) को डाउन हो गया है, जिससे कई देशों में चैटजीपीटी के लाखों यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक व्यवधान की सूचना दी गई है। कंपनी ने चैटजीपीटी की सर्विस प्रभावित होने...

बिजनेस डेस्कः ओपनएआई का एआई चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) को डाउन हो गया है, जिससे कई देशों में चैटजीपीटी के लाखों यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक व्यवधान की सूचना दी गई है। कंपनी ने चैटजीपीटी की सर्विस प्रभावित होने को स्वीकार किया है और बताया है कि चैटजीपीटी और इमेज जेनरेशन एआई टूल सोरा पर इसका असर पड़ा है।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, चैटजीपीटी के डाउन होने की खबरें यूजर्स द्वारा दोपहर 3:00 बजे के आसपास आना शुरू हो गईं। प्लेटफॉर्म पर लगभग 800 शिकायतें दर्ज की गईं। 

लगभग 88 प्रतिशत शिकायतों में लोगों ने कहा कि चैटबॉट उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। वहीं, 8 प्रतिशत लोगों ने मोबाइल एप के साथ समस्याओं की सूचना दी, जबकि 3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें एपीआई से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं।

चैटजीपीटी से सवाल पूछे जाने पर यूजर्स को बार-बार “कुछ गड़बड़ हो गई है” का मैसेज दिखा। कई लोगों ने बताया कि चैटजीपीटी से सवाल पूछने पर नेटवर्क में एरर का मैसेज दिख रहा था। कुछ लोगों को दोबारा ट्राई करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, OpenAI ने अपने सिस्टम स्टेटस पेज पर आउटेज की बात स्वीकार की, जिसमें पुष्टि की गई कि ChatGPT और उसका टेक्स्ट-टू-वीडियो प्लेटफॉर्म Sora दोनों प्रभावित हुए हैं।

OpenAI ने कहा, "चैटजीपीटी कुछ यूजर्स एरर दिखा रहा है, जबकि कुछ यूजर्स को देर से जवाब मिल रहे हैं। हम इस मुद्दे की जांच जारी रख रहे हैं।" हालांकि, कंपनी ने आउटेज को ठीक कर लेने की कोई समयसीमा नहीं बताई। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!