PM मोदी की रैली से पहले कोलकाता में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, कई लोग हुए घायल

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 03:04 PM

tmc and bjp workers clash in kolkata ahead of modi s rally

मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क के पास शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई। गिरीश पार्क, ब्रिगेड परेड मैदान से लगभग पांच किलोमीटर दूर है, जहां आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक रैली को संबोधित करने वाले...

नेशनल डेस्क: मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क के पास शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई। गिरीश पार्क, ब्रिगेड परेड मैदान से लगभग पांच किलोमीटर दूर है, जहां आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि जब वे प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए रैली स्थल की ओर जा रहे थे, तब अचानक कुछ इलाकों से उन पर पत्थर फेंके गए।

PunjabKesari

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, ''बिना किसी उकसावे के हम पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने हमें गालियां भी दीं।'' प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और नारे लगाए। भाजपा ने कहा कि झड़प के दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने ही पहले गाली-गलौज की और उन पर पथराव शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय टीएमसी नेताओं के आवास पर भी पत्थर फेंके गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यह घटना ब्रिगेड परेड मैदान में मोदी की रैली से ठीक आधे घंटे पहले हुई, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की राज्यव्यापी 'परिवर्तन यात्रा' के समापन का प्रतीक होगी। प्रधानमंत्री राज्य के अपने दौरे के दौरान 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!