ट्रंप का ऐलानः पूरी तरह तबाह कर दिया ईरान, कहा-हमारी शराफत...तेल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं उड़ाया

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 02:08 PM

iran totally defeated  says trump releases of us action on kharg island

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी कार्रवाई की और ईरान “पूरी तरह हार चुका” है। रिपोर्टों के मुताबिक तेल ढांचे को फिलहाल छोड़ा गया, लेकिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर...

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर जबरदस्त हवाई हमला किया। उनके अनुसार इस ऑपरेशन में सभी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और उन्हें तबाह कर दिया गया।खार्ग आइलैंड कोई साधारण जगह नहीं है। यह ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है। इसलिए यहां की किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर केवल युद्ध तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वैश्विक तेल बाजार और पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता पर भी पड़ सकता है।

 

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका चाहता तो वहां की तेल सुविधाओं को भी नष्ट कर सकता था, लेकिन उसकी शराफत देखों कि उसने ऐसा नहीं किया। हालांकि उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रोकी गई, तो अगला निशाना ईरान का तेल ढांचा भी हो सकता है। इस घटनाक्रम का मतलब यह है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर दबाव बना रहा है, लेकिन उसने अभी पूरी आर्थिक तबाही वाला कदम नहीं उठाया है। यह एक तरह का सख्त संदेश है कि यदि ईरान ने समुद्री रास्तों पर दबाव जारी रखा, तो युद्ध और खतरनाक हो सकता है।

 

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टें बताती हैं कि इस हमले के बाद अमेरिकी सैन्य मौजूदगी भी क्षेत्र में बढ़ रही है। इससे साफ है कि वॉशिंगटन केवल एक प्रतीकात्मक हमला नहीं, बल्कि लंबी रणनीतिक तैयारी भी कर रहा है। दूसरी ओर, ईरान की ओर से भी सख्त प्रतिक्रिया की आशंका बनी हुई है।कुल मिलाकर, खार्ग आइलैंड पर हमला केवल एक सैन्य घटना नहीं, बल्कि तेल, समुद्री व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक कूटनीति चारों मोर्चों पर बड़ा संदेश है। आने वाले दिनों में सबसे अहम सवाल यही रहेगा कि क्या ईरान होर्मुज़ पर अपना रुख बदलता है, या फिर यह टकराव तेल ढांचे तक पहुंचकर और बड़ा संकट बन जाता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!