Petrol/Diesel Rate Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल....तो बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कीमतों पर डालें नजर

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 10:41 AM

crude oil prices drop petrol and diesel rates change check latest prices

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहंच गए हैं। जिसका असर आज (6 जून) पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। आज कई शहरों में तेल के गिर दाम गए हैं, जबकि कुछ...

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहंच गए हैं। जिसका असर आज (6 जून) पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। आज कई शहरों में तेल के गिर दाम गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर इसकी कीमतों में उछाल आया है। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। हालांकि, देश के प्रमुख महानगरों में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं।

तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 15 पैसे, डीजल 14 पैसे महंगा हो कर 101.88 रुपए, 95.362 रुपए लीटर पहुंच गया है। पटना में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 113.54 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 18 पैसे महंगा होकर 99.54 रुपए लीटर बिक रहा है। जबकि नोएडा में पेट्रोल 46 पैसे सस्‍ता होकर 101.96 रुपए लीटर बिक रहा है तो डीजल 42 पैसे गिरावट के साथ 95.44 रुपए लीटर के भाव पहुंच गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 2 डॉलर टूटकर 93.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरा है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 90.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल का भाव (₹/लीटर)  डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली  102.12 95.20
कोलकाता 113.47 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.74   99.56

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!