साल 2023 में 10% नीचे आईं कच्चे तेल की कीमतें, नए साल में कैसा रह सकता है हाल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Dec, 2023 11:49 AM

crude oil prices fell by 10 in the year 2023 how could the situation

साल 2023 ने क्रूड ऑयल में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा है। इस साल कच्चा तेल जबरदस्त गिरावट पर रहा है और साल के अंत तक भी निगेटिव में ही बना हुआ है। इस साल क्रूड की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट आई। ब्रेंट $78 और WTI क्रूड $72 के करीब चल रहा है। साल की ऊंचाई...

बिजनेस डेस्कः साल 2023 ने क्रूड ऑयल में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा है। इस साल कच्चा तेल जबरदस्त गिरावट पर रहा है और साल के अंत तक भी निगेटिव में ही बना हुआ है। इस साल क्रूड की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट आई। ब्रेंट $78 और WTI क्रूड $72 के करीब चल रहा है। साल की ऊंचाई से भाव 20 फीसदी नीचे आया है। 28 सितंबर को ब्रेंट $97 के ऊपर तक पहुंचा था।

2024 के लिए क्रूड पर अनुमान?

अगले साल की शुरुआत के लिए भी कीमतों में गिरावट का ही अनुमान है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने क्रूड पर अनुमान $10 घटा दिया है। अगले साल के लिए $70-90 की रेंज में क्रूड के रहने की संभावना जताई गई है। कॉमर्जबैंक ने कहा है कि पहली तिमाही में क्रूड $80 के करीब रह सकता है और दूसरी छमाही में $90/बैरल संभव है। फाइनेंशियल कंपनी ING ने अनुमान जताया है कि अगले साल शुरुआती महीनों में क्रूड $80 के पास रहेगा और दूसरी छमाही में $91 का औसत संभव है। EIA (Energy Informative Administrative) ने भी ब्रेंट पर औसत अनुमान $10 से घटाया और $83/बैरल का अनुमान जताया है। EIA का कहना है कि अगले साल क्रूड के लिए $100 की संभावना ना के बराबर है।

क्रूड की कीमतों पर किन फैक्टर्स का रहेगा असर?

अगले साल कई बड़े फैक्टर्स हैं, कुछ फंडामेंटल्स हैं, जिनपर फोकस रहेगा। क्रूड पर अमेरिका में बढ़ते उत्पादन का असर संभव है। EIA का कहना है कि अमेरिका में सप्लाई 14 लाख बैरल/दिन से बढ़ने का अनुमान है। OPEC+ की और से उत्पादन कटौती पर फैसला भी अहम रहेगा। इसके साथ ही फेड अगले साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ग्लोबल आर्थिक स्थिति और मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल टेंशन भी क्रूड की कीमतों पर असर डालेंगे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!