धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Nov, 2023 11:21 AM

gold and silver become cheaper on dhanteras check today s rates

धनतेरस के दिन भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी लेकिन बाद में ये तेजी के साथ बंद हुए। सोने के वा

बिजनेस डेस्कः धनतेरस के दिन भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी लेकिन बाद में ये तेजी के साथ बंद हुए। सोने के वायदा भाव 60,200 रुपए और चांदी के वायदा भाव 71,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

PunjabKesari

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपए की गिरावट के साथ 60,233 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समययह 60,128 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,238 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,128 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

PunjabKesari

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 215 रुपए की गिरावट के साथ 70,998 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह  71,021 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,172 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 70,974 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ते हुए सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 1964.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1969.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1964.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.70 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 22.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!