Gold Rate on MCX: बदल गए सोने-चांदी के भाव, कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 10:26 AM

gold and silver prices change prices surge today

मिडिल ईस्ट में जंग के बाद से सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज (16 अप्रैल) दोनों कीमती धातुओं में उछाल दर्ज किया गया है। MCX पर सोने का भाव 811 रुपए की तेजी के साथ 1,54,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में...

बिजनेस डेस्कः सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज (16 अप्रैल) दोनों कीमती धातुओं में उछाल दर्ज किया गया है। MCX पर सोने का भाव 811 रुपए की तेजी के साथ 1,54,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 3168 रुपए की तेजी आई है, ये 2,54,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में बढ़ोतरी हुई है।

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत

'अक्षय तृतीया' त्योहार से पहले आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 11,800 रुपए बढ़कर 2.57 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना 3,000 रुपए बढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी सोमवार के बंद स्तर 2,45,200 रुपए प्रति किलोग्राम से 11,800 रुपए या 4.81 प्रतिशत बढ़कर 2,57,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 3,000 रुपए या करीब दो प्रतिशत बढ़कर 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले बाजार सत्र में सोना 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!