धनतेरस से पहले गिरे सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Nov, 2023 11:10 AM

gold and silver prices fell before dhanteras know today s latest

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। धनतेरस और दिवाली का त्योहार आने वाला है। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर आज सोना-चांदी गिरावट के साथ खुला है। पिछले दिनों सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी।

बिजनेस डेस्कः त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। धनतेरस और दिवाली का त्योहार आने वाला है। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर आज सोना-चांदी गिरावट के साथ खुला है। पिछले दिनों सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। इजरायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कीमतों में अचानक उछाल आया था। सोने और चांदी के भाव बढ़े थे लेकिन आज सोने-चांदी की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव गिरकर 61 हजार रुपए से नीचे चले गए हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरूआत तो तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में गिरावट देखी जाने लगी।

PunjabKesari

सोना हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 173 रुपए की गिरावट के साथ 60,847 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 60,847 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,755 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

PunjabKesari

चांदी भी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपए की गिरावट के साथ 72,230 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 158 रुपए की गिरावट के साथ 72,094 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,230 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,010 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 1999.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1999.30 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1991.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.33 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!