Gold Rate on 3 November: सोने-चांदी की कीमतों ने खाई पलटी, उछल गए भाव, जानें 10g पीली धातु की कीमत

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 10:20 AM

gold and silver prices have taken a turn prices have jumped know price

सोने-चांदी की कीमतों में हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सोमवार के शुरुआती कारोबार में घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी, दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। MCX पर सोने का दिसंबर वायदा भाव 0.22 फीसदी तेजी के साथ 1,21,494 रुपए प्रति 10 ग्राम

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सोमवार के शुरुआती कारोबार में घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी, दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। MCX पर सोने का दिसंबर वायदा भाव 0.22 फीसदी तेजी के साथ 1,21,494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.46 फीसदी उछली है, ये 1,48,950 रुपए प्रति किग्रा पर है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट और घरेलू बाजार में मजबूत हाजिर मांग के चलते सोने में खरीदारी देखी जा रही है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की रेट कट की उम्मीदें कुछ कमजोर हुई हैं।

पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,17,870 रुपए, 20 कैरेट 1,07,490 रुपए, 18 कैरेट 97,820 रुपए और 14 कैरेट सोना 77,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। कॉमेक्स पर सोना 0.66 फीसदी या 26.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,022.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुआ, जबकि स्पॉट गोल्ड 4,011.94 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी का कॉमेक्स भाव 0.90 फीसदी या 0.44 डॉलर की बढ़त के साथ 48.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं स्पॉट सिल्वर 48.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!