Gold/Silver Drop: लगातार दूसरे दिन गिरे सोने-चांदी के दाम, ऑल टाइम हाई से ₹1,69,240 सस्ती चांदी

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 12:21 PM

gold and silver prices fall second consecutive day silver 1 69 240 cheaper

कल की बड़ी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 21 अप्रैल 2026 को सोने की की 0.27 फीसदी टूटकर 1,53,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में 1737...

बिजनेस डेस्कः कल की बड़ी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 21 अप्रैल 2026 को सोने की कीमत 0.27 फीसदी टूटकर 1,53,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में 1737 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,50,808 रुपए पर है।

कितने काम हो गए दाम

29 जनवरी 2026 को सोने ने 1,80,779 रुपए का आल टाइम हाई बनाया था। अपने हाई रिकॉर्ड से सोने का भाव लगभग 27,244 रुपए नीचे आ चुका है। वहीं, चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4,20,048 रुपए किलो था। वहीं चांदी की कीमत 1,69,240 रुपए नीचे आ गई है। 

सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत 

MCX पर दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुली। सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 143 रुपए की गिरावट के साथ 1,53,800 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,943 रुपए था। चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 2,117 रुपए की गिरावट के साथ 2,50,428 रुपए पर खुला। पिछला बंद भाव 2,52,545 रुपए था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों के भाव में गिरावट आई है। Comex पर सोना आज 4,842.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,828.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4,797.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.84 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 80.03 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 78.79 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!