Gold-Silver price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार वापसी, कीमतों में आया उछाल

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 10:36 AM

gold and silver stage a strong comeback after two days of decline

दो दिन लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी में फिर उछाल दर्ज किया जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 22 अप्रैल को सोना 1484 रुपए (0.98%) की तेजी के साथ 1,53,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 4039 रुपए (1.65%) की बढ़त...

Gold, Silver price Today: दो दिन लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी में फिर उछाल दर्ज किया जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 22 अप्रैल को सोना 1484 रुपए (0.98%) की तेजी के साथ 1,53,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 4039 रुपए (1.65%) की बढ़त देखी जा रही है, ये 2,48,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में एक फीसदी से ज्यादा उछाल आया है।

चांदी 700 रुपए मजबूत, सोने में 300 रुपए की तेजी 

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 700 रुपए बढ़कर 2.58 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि वैश्विक अनिश्चितता और मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में भी मामूली बढ़त देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 1,57,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!