Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Apr, 2026 05:37 PM

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम के कारोबार में सोना 915 रुपए की तेजी के साथ 1,52,987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 5660 रुपए का उछाल आया, एक किलोग्राम चांदी 2,46,541...
बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम के कारोबार में सोना 915 रुपए की तेजी के साथ 1,52,987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 5660 रुपए का उछाल आया, एक किलोग्राम चांदी 2,46,541 रुपए पर कारोबार करती दिखी। ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
MCX पर सोने-चांदी का भाव
आपको बता दें कि आज (14 अप्रैल) डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर MCX पर सुबह का कारोबार बंद था। शाम 5 बजे कारोबार शुरू होते ही सोने का वायदा भाव 1,082 रुपए की तेजी के साथ 1,53,154 रुपए पर खुला जबकि इसका पिछला क्लोजिंग रेट 1,52,072 रुपए था।
चांदी 500 रुपए से ज्यादा उछल कर 2,41,382 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली, सोमवार को इसका बंद भाव 2,40,881 रुपए था। कुछ ही समय बाद इसमें 6,624 रुपए का तेज उछाल आया और ये 2,47,505 रुपए प्रति किग्राम के दिन हाई लेवल पर पहुंच गई।
ग्लोबल मार्केट में सोना 1%, चांदी 3% तक उछली
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती धातुओं के दाम वैश्विक स्तर पर बढ़ गए। खबर लिखे जाने के समय COMEX पर सोना 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 4,800 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, चांदी 2.63 फीसदी की बढ़त के साथ 77.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
और ये भी पढ़े

Gold-Silver rate high: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी, ₹1,45,600 के पार पहुंचा...

Gold-Silver price Down: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 1,39,000 से फिसला 10 ग्राम सोने का भाव, चांदी...

Why Gold/Silver Hike: अचानक ₹3000 से ज्यादा महंगा हुआ सोना, चांदी भी ₹6,900 उछली, जानें क्या है...