इस हरकत के बाद Google ने की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की छुट्टी

Edited By Updated: 08 Aug, 2017 04:30 PM

google fires engineer who wrote memo

इंटरनेट कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) सुंदर पिचाई ने एक पुरुष इंजीनियर...

न्यूयॉर्कः इंटरनेट कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) सुंदर पिचाई ने एक पुरुष इंजीनियर के उस मेमो की कड़ी आलोचना की है, जो कंपनी में महिला पुरुषों में भेदभाव के बारे में लिखा गया था। ऐसी रिपोर्ट है कि इस इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया गया है। पिचाई ने सोमवार को एक ईमेल के जरिए लैंगिक भेदभाव वाले मेमो को नुकसानदेह जड़ताओं को बढ़ावा देने वाला बताया।

महिलाओं को मिलता है कम वेतन
उन्होंने कहा है कि वह अपनी छुट्टियां रद्द कर वापस लौट रहे हैं और गुरुवार को कर्मचारियों के साथ टाउनहॉल करेंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि मेमो भेजने वाले इंजीनियर जेम्स डैमोर को गूगल से निकाल दिया गया है। डैमोर ने गूगल्स आइडियोलॉजिकल इको चैंबर र्शीषक से मेमो लिखा था और उसमें लैंगिक भेदभाव को दूर करने के प्रति गूगल के गंभीर नहीं होने की बात की गई थी। यह मेमो लोगों द्वारा काफी साझा किया गया था और इसके बाद गूगल की आलोचना तेज हो गई थी। इससे पहले अमरीका के श्रम विभाग द्वारा इस बात की जांच जारी है कि क्या गूगल महिला कर्मचारियों को पुरुष कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन भुगतान करती है।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!