भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ रही है: राजनाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jun, 2017 01:41 PM

india  s economy is fast moving forward  rajnath

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और वस्तु व सेवा कर के कार्यान्वयन से अर्थव्यस्था में बड़ा बदलाव आएगा।

जयपुरः केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और वस्तु व सेवा कर के कार्यान्वयन से अर्थव्यस्था में बड़ा बदलाव आएगा। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजग सरकार के कार्यो के कारण भारत की अर्थव्यवस्था चीन की अर्थव्यवस्था से भी तेज है। पिछले 3 वर्षो में किए गए कार्यो ने देश की अर्थव्यवस्था को नए आयाम दिए है और उसी के परिणाम स्वरूप भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था चीन से आगे है। राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चालू खाता घाटा और वित्तीय घाटा पूर्णतया नियंत्रण में है। 

वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) एक जुलाई से लागू हो जाएगा और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘बदलाव लाने वाला’ साबित होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों में जी.एस.टी. एक महत्वपूर्ण है। 1991 में आर्थिक सुधार हुए थे लेकिन राजग सरकार ने जी.एस.टी. के जरिए एक बडा सुधार उस समय किया है जबकि देश की अर्थव्यवस्था पहले से मजबूत है। जी.एस.टी. के आने से अर्थव्यवस्था और आगे बढेगी। इस अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार की योजनाआें पर प्रकाश डाला।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!