इंटीरियर में ओक का प्रयोग दे सकता है शानदार लुक

Edited By ,Updated: 08 Aug, 2016 02:52 PM

interior home

ओक यानी शाहबलूत की लकड़ी का इंटीरियर में प्रयोग किसी भी घर को शानदार नई लुक दे सकता है। यदि आपको भी जीवन में बेहतरीन चीजें आकर्षित करती हैं

जालंधरः ओक यानी शाहबलूत की लकड़ी का इंटीरियर में प्रयोग किसी भी घर को शानदार नई लुक दे सकता है। यदि आपको भी जीवन में बेहतरीन चीजें आकर्षित करती हैं और आप अपने घर के इंटीरियर को एक नई लुक देना चाहते हैं तो ओक यानी शाहबलूत की लकड़ी से बेहतर मैटीरियल और कुछ नहीं होगा। इसमें एक सुरुचि व कोमलता होती है जो स्टाइल व क्वालिटी की आपकी जरूरत को संतुलित रखने में सक्षम होती है। 

इंटीरियर में ओक का प्रयोग एक घर को एक विशेष शैली प्रदान करती है। डिजाइनर तथा इंटीरियर डैकोरेटर ओक की लकड़ी की ओर आकर्षित होते हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक सुंदरता तथा डिजाइनों में खूब विविधता होती है। ओक जैसे मैटीरियल का प्रयोग किसी भी कमरे की खूबसूरती को निखारता है जिससे एक आम आधुनिक लुक वाला कमरा भी पूरी तरह से बदल जाता है। 

ऑक्सीडाइजेशन
ओक में एक प्राकृतिक रंग तथा कणों वाला पैटर्न होता है। इनमें से कुछ हल्के होते हैं जो कमरे को परिष्कृत, खुला तथा हवादार बना कर उसे विश्राम तथा मनोरंजन के लिए उपयुक्त बनाते हैं। लकड़ी का प्राकृतिक रंग भी कमरे को एक विशेष टोन प्रदान करता है। ऑक्सीडाइज्ड वुड से प्रदान की गई इंटीरियर फिनिश किसी भी आधुनिक आवास में अपरिष्कृत तत्वों का संतुलन प्रदान करती है। गहरे तथा ग्रे रंग के टोन वाली लकड़ी औपचारिकता का आभास पैदा करती है। हालांकि, इसका प्रयोग हर स्थान पर नहीं किया जाना चाहिए।

प्रभाव
ओक की लकड़ी को फर्नीचर के रूप में डाइङ्क्षनग रूम से इसे एक पावरफुल लुक मिलती है। आधुनिक घरों में इस तरह से ओक का प्रयोग कोई रुझान नहीं है बल्कि यह निजी पसंद-नापसंद पर निर्भर करता है। इसी तरह से इसे बढ़ा कर लिविंग रूम तक भी ले जाया जा सकता है। इसका प्रयोग वे डिजाइनर तथा लोग व्यक्तिगत स्तर पर भी कर रहे हैं जिन्हें इंटीरियर में दो या तीन अलग-अलग स्टाइल इस्तेमाल करना पसंद हो। कुदरती फिनिश वाले कंक्रीट अथवा स्वच्छ व कोमल लुक वाले इंटीरियर के साथ भी ओक का तालमेल एकदम सही बैठता है। अन्य प्राकृतिक तत्वों तथा रंगों के साथ भी इसका संतुलन सही बनता है। 

रंगों में विविधता
ओक के साथ कई रंगों का इस्तेमाल सम्भव है। हालांकि, हल्के रंग अधिक उपयुक्त रहते हैं। हल्के गुलाबी तथा नीले रंग बहुत खूब लगते हैं। हालांकि, जिन लोगों को बोल्ड लुक की तमन्ना हो वे लिविंग रूम के लिए कुछ सीमा तक गहरे रंगों का चयन भी कर सकते हैं। सम्पूर्णता के लिए सैटिन, सिल्क, फॉक्स फर के कुशन कवर, चादरें या  कालीन का प्रयोग करना न भूलें।

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!