आशीर्वाद आटे में मिलावट का वीडियो, तीसरी FIR दर्ज करवाएगी ITC

Edited By Updated: 16 Mar, 2018 06:30 PM

itc to file 3rd fir in delhi against videos on plastic in aashirvaad atta

देश की प्रमुख एफ.एम.सी.जी. कंपनी आई.टी.सी. ने आज कहा कि वह ''आशीर्वाद आटे'' में प्लास्टिक की मौजदूगी का दावा करने वाले वीडियो के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीसरी प्राथमिकी दर्ज कराएगी। कंपनी कोलकाता और हैदराबाद में पहले से ही इस मामले में दो...

गुवाहटीः देश की प्रमुख एफ.एम.सी.जी. कंपनी आई.टी.सी. ने आज कहा कि वह 'आशीर्वाद आटे' में प्लास्टिक की मौजदूगी का दावा करने वाले वीडियो के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीसरी प्राथमिकी दर्ज कराएगी। कंपनी कोलकाता और हैदराबाद में पहले से ही इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज करवा चुकी है।   

आई.टी.सी. के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (खाद्य) हेमंत मलिक ने कहा, "हम आगे आने वाले दिनों में दिल्ली में एक और एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की प्रकिया में है।" उन्होंने कहा कि संबंधित राज्यों में पुलिस की साइबर शाखाएं इस मामले की जांच कर रही हैं, कुछ नए नाम सामने आए हैं। 

मलिक ने कहा कि प्लास्टिक होने का दावा करने वाला पहला वीडियो जुलाई 2017 में सामने आया था और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक स्थानीय टी.वी. चैनल पर प्रसारित हुआ था। उन्होंने कहा कि हमने तुरंत चैनल से संपर्क किया और जिसके बाद उन्होंने इसे हटाया। देश के कुछ हिस्सों में कुछ अन्य चैनलों ने इसे दिखाया। जिसके बाद बेंगलुरु की दीवानी अदालत का रुख किया गया और इस तरह के वीडियो को प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग की गई। मलिक ने दावा किया आशीर्वाद आटा पूरी तरह से सुरक्षित है और जिसे प्लास्टिक बताया जा रहा है वास्तव में वह गेहूं में मौजूद प्रोटीन है।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!