सैंसेक्स की 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 93,225 करोड़ रुपए बढ़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 12:31 PM

market capitalization of sensex companies increased by rs 93 225 crore

सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 93,225.53 करोड़ रुपए की जोरदार बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली: सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 93,225.53 करोड़ रुपए की जोरदार बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आई.टी.सी. रही। एस.बी.आई. और ओ.एन.जी.सी. को छोड़कर शेष आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 27,635.3 करोड़  रुपए बढ़कर 3,74,928.98 करोड़  रुपए पर पहुंच गया। शीर्ष दस कंपनियों में यह सबसे अधिक लाभ में रही।

एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,864.28 करोड़  रुपए बढ़कर 4,16,977.28 करोड़  रुपए और टी.सी.एस. का 14,285.6 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 5,08,232.48 करोड़  रुपए रहा। सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,797.3 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,28,821.63 करोड़  रुपए ये तथा मारति सुजुकी का 8,624.8 करोड़ रुपए बढ़कर 2,13,671.80 करोड़ रुपए रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत समीक्षाधीन सप्ताह में 7,174.82 करोड़  रुपए  बढ़कर 2,25,243.87 करोड़  रुपए पर पहुंच गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 5,624.98 करोड़  रुपए बढ़कर 4,34,326.63 करोड़ और एच.डी.एफ.सी. का 4,218.45 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,45,933.42 करोड़  रुपए रहा। 

एस.बी.आई. का बाजार मूल्यांकन घटा
इस रख के उलट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन समीक्षाधीन सप्ताह में 15,976.42 करोड़ रुपए घटकर 2,33,928.83 करोड़  रुपए पर आ गया, वहीं ओ.एन.जी.सी. का बाजार मूल्यांकन 5,389.96 करोड़ रुपए के नुकसान से 2,25,608.27 करोड़ रुपए रह गया।शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एस.बी.आई., इन्फोसिस, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारति का स्थान रहा। बीते सप्ताह सैंसेक्स 563.29 अंक या 1.84 प्रतिशत तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 167.20 अंक या 1.77 प्रतिशत के लाभ में रहा। यह दोनों में लगातार तीसरी साप्ताहिक बढ़त रही। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!