मुकेश अंबानी से गरीब हैं दुनिया के 19 देश, लिस्ट में नेपाल-अफगानिस्तान भी

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 11:33 AM

mukesh ambani india s richest man

मुकेश अंबानी भारत के सबसे रईस व्यक्ति हैं, यह तो सबको पता होगा लेकिन उनके पास कई देशों से भी ज्यादा दौलत है।

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे रईस व्यक्ति हैं, यह तो सबको पता होगा लेकिन उनके पास कई देशों से भी ज्यादा दौलत है। ‘फोर्ब्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी से दुनिया के कुल 19 देश गरीब हैं। मतलब इन 19 देशों की जी.डी.पी. मुकेश अंबानी की दौलत के आगे फीकी है। इनमें से भारत के 2 पड़ोसी देशों नेपाल और अफगानिस्तान के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में कुछ यूरोपीय और अफ्रीकी देशों के नाम आते हैं।

मुकेश अंबानी की टोटल वैल्थ करीब 23.1 अरब डॉलर
मुकेश अंबानी की टोटल वैल्थ इस समय 23.1 अरब डॉलर है। यहां हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जिनकी टोटल जी.डी.पी. 23 अरब डॉलर से कम है। इसमें कुछ देश भयानक भुखमरी और गरीबी झेल रहे हैं तो कुछ देश अपने छोटे आकार और छोटी आबादी के चलते मुकेश अंबानी की टोटल वैल्थ से कम जी.डी.पी. वाले हैं।

 

  देश            जी.डी.पी (अरब डॉलर)    अंतर   (अरब डॉलर)
अल्बानिया  (यूरोप)   12.1    11
निकारागुआ (सैंट्रल अमरीका)      13.4    9.7
लाओस (एशिया)        13.8    9.3
जमैका (नॉर्थ अमरीका)   13.8    9.3
माली (अफ्रीका)       14.1     9  
जिम्बाब्वे (अफ्रीका)   14.2     8.9
जॉर्जिया (यूरोप)          13.5   8.6
गैबॉन आइसलैंड (नॉर्थ अमरीका)      14.6 8.5
सेनेगल (नॉर्थ अमरीका)       14.9   8.2
बोस्निया (यूरोप)    16.5   6.6
अफगानिस्तान (एशिया)    16.4     4.7
कम्बोडिया (एशिया)    19.4    19.4  
आइसलैंड (यूरोप)   19.4    3.7
पापुआ न्यू गिनी (प्रशांत महासागर)     19.9     19.9
साइप्रस (यूरोप)       19.9    3.2
जाम्बिया (अफ्रीका) 20.6     2.5
होंडुरास (अमरीका)     20.9    2.2
नेपाल (एशिया)    21.2     1.9
त्रिनिदाद एंड टोबैगो (प्रशांत महासागर)         22.8  3









 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!