रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी का भावुक पोस्ट, 'मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया'

Edited By Updated: 10 Oct, 2024 10:21 AM

mukesh ambani s emotional message on ratan tata s demise

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार देर रात निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी...

बिजनेस डेस्कः दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार देर रात निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (mukesh ambani) ने दुख जताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। मैंने आज एक प्रिय मित्र को खो दिया।

PunjabKesari

मुकेश अंबानी ने जताया दुख 

रतन टाटा के निधन पर रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "यह देश के लिए दुखद दिन है। उनका जाना सिर्फ टाटा समूह ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके जाने से दुखी हूं क्योंकि मैंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया है। उन्होंने मुझे हर मुलाकात में प्रेरित किया, नई उर्जा दी। वो दूरदर्शी बिजनेसमैन और परोपकारी थे। उन्होंने हमेशा समाज की अच्छाई के लिए काम किया।"

उन्होंने आगे कहा, "उनके जाने से देश ने अपने दयालु बेटे को खो दिया। टाटा ने देश का प्रतिनिधित्व पूरी दुनिया के सामने किया। वो दुनिया की अच्छी चीजों को लेकर भारत आए। उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत बनाया। 1991 में टाटा समूह संभालने के बाद इसके बिजनेस को 70 गुना बढ़ा दिया।"

PunjabKesari

'आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे'

उन्होंने आगे कहा, "रतन टाटा दूरदर्शी कारोबारी और परोपकारी थे, जो हमेशा समाज की अच्छाई के लिए काम करते थे।' उन्होंने कहा, 'रतन टाटा के जाने से भारत ने सबसे पुत्र और दयालु बेटे को खो दिया है। टाटा ने भारत को दुनिया के सामने रखा और दुनिया की अच्छी चीजों को भारत लेकर आए। उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत बनाया और साल 1991 में टाटा समूह संभालने के बाद इसे 70 गुना बढ़ा दिया।"

उन्होंने कहा, 'मैं, रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की तरफ से टाटा परिवार के शोकाकुल सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।"

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!