Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Jan, 2026 11:24 AM

भारत और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी दुनिया के रईसों की 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ घटकर 99.6 अरब डॉलर रह गई है।
बिजनेस डेस्कः भारत और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी दुनिया के रईसों की 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ घटकर 99.6 अरब डॉलर रह गई है।
साल 2026 में अब तक अंबानी की संपत्ति में 8.12 अरब डॉलर (करीब ₹7.31 लाख करोड़) की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में हालिया कमजोरी मानी जा रही है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया, जिससे एक ही दिन में अंबानी की नेटवर्थ 2.07 अरब डॉलर घट गई।
फिलहाल मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 18वें स्थान पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वालों की लिस्ट में अंबानी दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे केवल मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल 9.84 अरब डॉलर की गिरावट आई है। जकरबर्ग 223 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 640 अरब डॉलर है और इस साल उनकी संपत्ति में 20.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया के टॉप 10 अमीर
- एलन मस्क – $640 अरब
- लैरी पेज – $287 अरब
- सर्गेई ब्रिन – $267 अरब
- जेफ बेजोस – $264 अरब
- लैरी एलिसन – $255 अरब
- मार्क जुकरबर्ग – $223 अरब
- बर्नार्ड आरनॉल्ट – $207 अरब
- स्टीव बालमर – $164 अरब
- जेंसन हुआंग – $154 अरब
- वॉरेन बफे – $149 अरब
वहीं, गौतम अडानी 81 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में 21वें स्थान पर हैं।