Daily horoscope : आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jul, 2026 10:47 AM

मेष : सितारा उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला, इसलिए किसी भी इंपोर्टेन्ट काम
मेष : सितारा उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला, इसलिए किसी भी इंपोर्टेन्ट काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।
वृष: टीचिंग, कोचिंग, ट्यूशनिंग, मैडीसिन, डैकोरेशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
मिथुन: राज दरबार में जाने पर कामयाबी मिलेगी, शत्रु चाहकर भी आपको नुकसान न पहुंचा सकेंगे, मान-यश की प्राप्ति।
कर्क : आम सितारा मजबूत जो आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी तथा विजयी रखेगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
सिंह : मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें, शीत वस्तुएं भी परहेज के साथ यूज करें, सफर भी टाल देना चाहिए।
कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, सफलता साथ देगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
तुला: विरोधियों की शरारतों-हरकतों पर नजर रखनी सही रहेगी, सफर भी टाल दें, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
वृश्चिक: सुदृढ़ मनोबल के कारण आप हर काम, हर कोशिश को हाथ में लेने की हिम्मत रखेंगे, प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
धनु : सितारा प्रॉपर्टी के कामों को संवारने तथा इज्जत-मान देने वाला, मगर घटिया साथियों के साथ निकटता न रखें।
मकर: बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल, किंतु हल्की सोच तथा नेचर वाले साथी आपको परेशान रख सकते हैं।
कुंभ: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, इज्जत-मान की प्राप्ति।
मीन : कारोबारी दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना सही रहेगा।