कच्चे तेल का आयात महंगा होने से बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम: राणे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Aug, 2021 11:01 AM

petrol diesel prices rising due to costlier crude oil imports rane

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि कच्चे तेल का आयात महंगा होने की वजह से ही पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में, ईंधन की बढ़ती कीमतों के इस साल रिकॉर्ड स्तर को छूने से जुड़े...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि कच्चे तेल का आयात महंगा होने की वजह से ही पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में, ईंधन की बढ़ती कीमतों के इस साल रिकॉर्ड स्तर को छूने से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि कुछ चीजें सरकार के हाथ में नहीं हैं। 

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा, “कच्चे तेल की आयात लागत बढ़ गई है। इसलिए, हमें (केंद्र सरकार को) पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की खुदरा कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है। चूंकि हम इसका आयात करते हैं, कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या आम आदमी को ईंधन की बढ़ती कीमतों से कोई राहत मिलेगी, उन्होंने कहा, "मैं सही लोगों के सामने यह मुद्दा उठाऊंगा।"

एक अनुमान के मुताबिक भारत में उसकी कुल जरूरत के 80 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया जाता है। वहीं कुल जरूरत के 50 प्रतिशत गैस का भी आयात किया जाता है। नारायण राणे ‘जन अशीर्वाद यात्रा' के तहत इन दिनों महाराष्ट्र के तटीय जिले रत्नागिरी में हैं। भारतीय जनता पार्टी जनता से संवाद बढ़ाते हुए देशभर में इस यात्रा का आयोजन कर रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!