Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Feb, 2026 11:23 AM

रविवार, 1 मार्च से कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर यूपीआई पेमेंट, सिम बाइंडिंग और एलपीजी-सीएनजी के दाम तक—कई मोर्चों पर बदलाव तय हैं। आइए जानते हैं विस्तार से
बिजनेस डेस्कः रविवार, 1 मार्च से कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर यूपीआई पेमेंट, सिम बाइंडिंग और एलपीजी-सीएनजी के दाम तक—कई मोर्चों पर बदलाव तय हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:
ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बदलाव
1 मार्च से यात्रियों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग Indian Railways के यूटीएस ऐप से नहीं की जा सकेगी। केवल RailOne मोबाइल ऐप से ही जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक की जा सकेगी। यात्रियों को पहले से नया ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी गई है।
UPI ट्रांजैक्शन पर नया सुरक्षा नियम
डिजिटल भुगतान को और सुरक्षित बनाने के लिए 1 मार्च से बड़े अमाउंट के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त सुरक्षा लागू होगी।
- अब सिर्फ UPI PIN डालना काफी नहीं होगा।
- बड़े ट्रांजैक्शन के लिए PIN के साथ बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
- इस कदम का मकसद बढ़ते डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाना है।
सिम बाइंडिंग का नया नियम
साइबर ठगी को रोकने के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग व्यवस्था लागू होगी।
- WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे सिम से लिंक होंगे।
- मोबाइल से सिम निकालते ही ये ऐप काम करना बंद कर देंगे।
- केवल वाई-फाई या हॉटस्पॉट से इन्हें नहीं चलाया जा सकेगा।
इससे फर्जी सिम या डुप्लीकेट नंबर से होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने की कोशिश है।
LPG, CNG, PNG और ATF के दाम
तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च को एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी या कटौती संभव है। इसका असर घरेलू बजट से लेकर हवाई टिकट की कीमतों तक पड़ सकता है।