रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर 95.78 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 27 May, 2026 11:20 AM

rupee slumps 8 paise to 95 78 against dollar in early trade

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर 95.78 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण निवेशकों के सतर्क रुख के चलते डॉलर की मांग बढ़ी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका...

मुंबईः अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर 95.78 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण निवेशकों के सतर्क रुख के चलते डॉलर की मांग बढ़ी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका द्वारा ईरान पर नए हमलों की खबरों से शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ी हैं। इससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले डॉलर की मांग बढ़ी। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआत में मजबूत होकर 95.60 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन बाद में यह टूटकर 95.78 पर आ गया। मंगलवार को रुपया 44 पैसे टूटकर 95.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ 99.09 पर था। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 1.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 98.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखी गई। 

सेंसेक्स 127.83 अंक चढ़कर 76,137.53 अंक पर और निफ्टी 36.45 अंक बढ़कर 23,950.15 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,407.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!