रुपए में गिरावट, जिंसों की ऊंची लागत के कारण BMW इंडिया फिर बढ़ाएगी कीमत: सीईओ

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 10:56 AM

bmw india to hike prices again due to rupee depreciation and high commodity cost

लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी जल्द ही अपने सभी वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। यह इस वर्ष में कंपनी की चौथी कीमत वृद्धि होगी। बरार ने कहा कि

नई दिल्लीः लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी जल्द ही अपने सभी वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। यह इस वर्ष में कंपनी की चौथी कीमत वृद्धि होगी। बरार ने कहा कि जिंसों की ऊंची कीमतों और रुपए में गिरावट से कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना हुआ है। कंपनी ने भारत में 2026 के दौरान अब तक बीएमडब्ल्यू और मिनी के वाहनों की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की है। इन बढ़ोतरी को मिलाकर कीमतें पांच प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। 

बरार ने कहा, ''विदेशी मुद्रा विनिमय दर ने हमें काफी प्रभावित किया है। हम अब तक कीमतों में चार-पांच प्रतिशत की वृद्धि कर चुके हैं और एक और बढ़ोतरी होने वाली है। इसलिए विदेशी मुद्रा और जिंसों से जुड़े दबाव के कारण हमारी कीमतें बढ़ती रहेंगी।'' उन्होंने कहा, ''हम इस साल पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुके हैं और एक और बढ़ोतरी होने वाली है। हम अगली कीमत वृद्धि पर विचार कर रहे हैं, जो संभवतः अगले महीने हो सकती है। पिछले साल जनवरी से विदेशी मुद्रा विनिमय दर में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।'' बरार ने यह बात देश में नई 'बीएमडब्ल्यू 7' सीरीज पेश किए जाने के बाद कही। इसके साथ बीएमडब्ल्यू की प्रमुख सेडान पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। 

पूरी तरह बिजली से चलने वाला प्रदर्शन मॉडल 'बीएमडब्ल्यू आई7 एम70' भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। नई '7 सीरीज' को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेश किया। उन्हें बीएमडब्ल्यू इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पेश किया गया है। बरार ने कहा, ''7 सीरीज के अलावा नई बीएमडब्ल्यू आई7 का उत्पादन अब बीएमडब्ल्यू ग्रुप के चेन्नई संयंत्र में भी स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ भारत जर्मनी के अलावा आई7 का स्थानीय उत्पादन करने वाला एकमात्र अन्य देश बन गया है। नई बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 पूरी तरह तैयार इकाई (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगी।'' इन कार की बुकिंग की जा सकती है और इनकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। नई बीएमडब्ल्यू 740 एम स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू आई7 ईड्राइव 50 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट की शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपए है। वहीं, नई बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव की शोरूम कीमत 2.65 करोड़ रुपए है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!