TATA की कारों पर मिल रहा ₹2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, जानें कब तक उठा सकते हैं छूट का फायदा?

Edited By Updated: 10 Sep, 2024 01:02 PM

tata cars are getting a bumper discount of up to 2 lakh

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने फेस्टिव सीजन (festive season) के लिए अपनी गाड़ियों पर दो लाख रुपए तक की छूट देने की घोषणा की है। कंपनी ने 'फेस्टिवल ऑफ कार्स' नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री को बढ़ाना है।...

बिजनेस डेस्कः टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने फेस्टिव सीजन (festive season) के लिए अपनी गाड़ियों पर दो लाख रुपए तक की छूट देने की घोषणा की है। कंपनी ने 'फेस्टिवल ऑफ कार्स' नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री को बढ़ाना है। यह छूट 31 अक्टूबर 2024 यानी दिवाली तक उपलब्ध रहेगी।

PunjabKesari

किन कारों पर मिले डिस्काउंट

टाटा मोटर्स ने ऑफर्स की इस लिस्ट में टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर और सफारी को शामिल किया है। हालांकि कंपनी ने अपनी 2 सबसे ज्यादा बिक रही कारों- टाटा पंच और हालिया लॉन्च कर्व पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है।  

किस कार पर कितनी छूट

  • टियागो: 65,000 रुपए तक की छूट
  • अल्ट्रोज़: 45,000 रुपए तक की छूट
  • टिगोर: 30,000 रुपए तक की छूट (पेट्रोल और सीएनजी दोनों में)
  • नेक्सन: 80,000 रुपए तक की छूट
  • हैरियर: 1.60 लाख रुपए तक की छूट
  • सफारी: 1.80 लाख रुपए तक की छूट

PunjabKesari

इतनी रह गई कीमत

टाटा मोटर्स ने डिस्काउंट के बाद अपनी पॉपुलर कारों की नई शुरुआती कीमत जारी की है। इसमें टिआगो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 4.99 लाख रुपए, अल्ट्रोज की 6.49 लाख रुपए, टिगोर 5,99,900 रुपए, नेक्सन की 7.99 लाख रुपए, हैरियर की 14.99 लाख रुपए और सफारी की 15.49 लाख रुपए कर दी गई है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!