लग्जरी कार खरीदने वालों को झटका! Audi ने किया कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 01:41 PM

audi cars will become more expensive new prices effective from april

जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल 2026 से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। ऑडी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कीमतों...

बिजनेस डेस्कः जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल 2026 से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। ऑडी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल पर लागू होगी। विभिन्न मॉडल की 'एक्स-शोरूम' कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। 

ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ''हाल में कच्चे माल की लागत बढ़ने और रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण हम एक अप्रैल 2026 से कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक समायोजन कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'' 

ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लक्जरी कार और एसयूवी की एक श्रृंखला बेचती है जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपए से 2.34 करोड़ रुपए के बीच हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!