Indian Currency: धड़ाम हुआ रुपया, India-US ट्रेड डील के बावजूद क्यों आई गिरावट?

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 11:07 AM

the rupee plummeted why decline occur despite india us trade deal

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने से पहले बुधवार को भारतीय रुपया अपनी हालिया मजबूती बरकरार नहीं रख सका। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 90.54 के स्तर पर आ गया। एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार...

बिजनेस डेस्कः आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने से पहले बुधवार को भारतीय रुपया अपनी हालिया मजबूती बरकरार नहीं रख सका। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 90.54 के स्तर पर आ गया। एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति की खबर से रुपए में जोरदार उछाल देखा गया था और शुरुआती कारोबार में यह करीब 119 पैसे तक मजबूत हुआ था। हालांकि यह तेजी टिकाऊ साबित नहीं हुई और अगले ही दिन बाजार में सतर्कता का माहौल नजर आया।

डील के बावजूद क्यों आई गिरावट?

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक धारणा जरूर बनी है लेकिन निवेशक अभी भी सावधानी बरत रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि समझौते से जुड़ा कोई हस्ताक्षरित या आधिकारिक दस्तावेज अब तक सामने नहीं आया है। न तो इसका विस्तृत मसौदा सार्वजनिक हुआ है और न ही अंतिम शर्तों की औपचारिक पुष्टि की गई है। इसी अनिश्चितता के कारण रुपए पर दबाव बना रहा।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.35 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन कारोबार के दौरान कमजोरी बढ़ने से यह 90.54 के निचले स्तर तक फिसल गया। यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले करीब 22 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

शेयर बाजार में बना रहा सकारात्मक रुझान

वैश्विक मोर्चे पर डॉलर में ज्यादा मजबूती देखने को नहीं मिली। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 97.41 पर रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई और ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत चढ़कर 67.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजारों में हालांकि सकारात्मक रुख बना रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 68.49 अंक चढ़कर 83,816.96 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 51.90 अंक की बढ़त के साथ 25,779.45 पर कारोबार करता दिखा। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने करीब 5,236.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को समर्थन मिला।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!