Rupee Rises: डॉलर के मुकाबले रुपए की शानदार वापसी, जानिए कितनी मजबूत हुई भारतीय करेंसी

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 10:53 AM

rupee rises 26 paise to 94 90 per dollar in early trade

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.90 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों के पश्चिम एशिया संघर्ष से पहले के स्तर पर लौटने से रुपए...

मुंबईः कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.90 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों के पश्चिम एशिया संघर्ष से पहले के स्तर पर लौटने से रुपए ने सकारात्मक शुरुआत की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मजबूत होकर 94.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है। 

रुपया बुधवार को 60 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.38 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 377.40 अंक चढ़कर 77,269.54 अंक पर जबकि निफ्टी 106.70 अंक की बढ़त के साथ 24,113.25 अंक पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,140.50 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!